Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking : हीरा तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 30 नग हीरा जब्त...

CG Breaking : गरियाबंद। जिले के छुरा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

CG Breaking : हीरा तस्करी करते तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 30 नग हीरा जब्त...
X
CG Breaking : गरियाबंद। जिले के छुरा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 30 हजार रूपए का 30 नग हीरा जब्त किया है। बता दें कि पुलिस के टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले है। हीरा की अवैध रूप से परिवहन की सूचना तस्दीक पर समक्ष गवाहन एवं हमराज स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ।

CG Breaking : जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया। कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे, जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी का तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में कब्जा पुलिस लिया गया।

CG Breaking : आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपी चंद्रशेखर ठाकुर 55 वर्ष निवासी ग्राम मोंगरा थाना छुरा, आनंद मरकाम 35 वर्ष निवासी बड़े घोटपानी थाना छुरा व सदाराम ओटी 43 वर्ष निवासी घोटपानी थाना छुरा जिला गरियाबंद को गिरफ्तार किया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire