Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 75 लाख नकद बरामद, दो हिरासत में

जहां नियमित जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

CG Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 75 लाख नकद बरामद, दो हिरासत में
X

CG Breaking : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी नाका का है, जहां नियमित जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

पुलिस के अनुसार 16 मार्च को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा के खरियार रोड की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार (OD 05 PB 2122) को रोककर जांच की गई। कार चालक ने अपना नाम राजेंद्र महानंद (27) निवासी मुंडापला, थाना बेलपला जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया, जबकि उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम महाप्रज्ञ जैन (47) निवासी वार्ड नंबर 2, डेली मार्केट कांटाबांजी जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया।

जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले बैग की तलाशी लेने पर उसमें 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल मिले। प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे, इस तरह कुल 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। पूछताछ में महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि यह रकम सोना-चांदी के व्यापार से संबंधित है और इसे कांटाबांजी से रायपुर स्थित ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस देने के बावजूद दोनों व्यक्ति कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इसके बाद पुलिस ने 75 लाख रुपये नगद, करीब 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 85 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर रकम के स्रोत और उसके उपयोग के संबंध में पूछताछ कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire