Breaking News
:

CG Breaking: दुर्ग और बिलासपुर में जल्द लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम : विजय शर्मा, रायपुर में सफल मॉडल के बाद विस्तार की तैयारी

CG Breaking, Police Commissionerate System , Implemented Soon in Durg and Bilaspur, Vijay Sharma,Chhattisgarh

CG Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राजधानी रायपुर के बाद अब राज्य के दो प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्रों दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की तैयारी में है।

CG Breaking: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राजधानी रायपुर के बाद अब राज्य के दो प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्रों दुर्ग और बिलासपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस संबंध में संकेत देते हुए कहा कि रायपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था बेहतर तरीके से काम कर रही है, इसलिए इसका विस्तार अन्य बड़े शहरों में किया जाएगा।


CG Breaking: रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान गृ​हमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग और बिलासपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है। उन्होंने बताया कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी होंगे।


CG Breaking: उन्होंने हाल ही में सामने आए धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट मामले का उदाहरण देते हुए रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। गृह मंत्री ने कहा कि रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मात्र पांच घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया, जो पुलिस की तत्परता और मजबूत व्यवस्था को दर्शाता है।


CG Breaking: सरकार का मानना है कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने से पुलिस को अधिक प्रशासनिक अधिकार मिलते हैं, जिससे बड़े शहरों में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। रायपुर में इसके सकारात्मक परिणामों को देखते हुए अब दुर्ग और बिलासपुर में भी इसी मॉडल को लागू करने की दिशा में प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us