Create your Account
CG Breaking: बिना लाइसेंस चल रहा था पेप्सिको कंपनी का बॉटलिंग प्लांट, कंपनी सील, स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना के सैंपल की होगी जांच
- Pradeep Sharma
- 21 Mar, 2026
CG Breaking: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी को सील कर दिया। इसके अलावा, दो पानी फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिया है।
CG Breaking: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिना लाइसेंस संचालित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी को सील कर दिया। इसके अलावा, दो पानी फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल भी जांच के लिए लिया है।
CG Breaking: खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दादर एरिया स्थित सुनीता बेवरेजेस और रजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज की पानी फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण किया। टीम ने दोनों जगहों से तैयार पानी के नमूने जांच के लिए इकट्ठे किए।
CG Breaking: स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए
इन नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पानी की गुणवत्ता और पैकेजिंग मानक के अनुरूप है या नहीं। शहर के डिगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर पेप्सिको कंपनी की फैक्ट्री में भी जांच की गई। यहां टीम ने स्लाइस फ्रूट जूस और ट्रॉपिकाना अमरूद जूस के सैंपल लिए।
CG Breaking: लाइसेंस नहीं मिलने पर सील
जांच के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। लाइसेंस नहीं होने के कारण फर्म को नियमानुसार सील कर दिया गया। बताया गया कि जिस स्थान पर यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, उसका लाइसेंस नहीं था। सील की गई फैक्ट्री से पेप्सी और फ्रूट जूस के नमूने भी लिए गए हैं, जिनकी जांच से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्पाद मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
CG Breaking: दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि, दो पानी फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए हैं। वहीं, एक फैक्ट्री बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी, जिसे सील कर दिया गया है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : करंट से हाथी की मौत पर सख्त कार्रवाई, खेत मालिक गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर को नोटिस
- 2. CG News : उदयपुर पैलेस में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, छुट्टी से लौटने के अगले दिन उठाया आत्मघाती कदम
- 3. Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
- 4. Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र, विधि और कथा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

