Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : नक्सलियों ने कांग्रेस नेता व पूर्व उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में तनाव का माहौल...

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस हत्या की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Breaking : नक्सलियों ने कांग्रेस नेता व पूर्व उप सरपंच को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में तनाव का माहौल...
X
CG Breaking : बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक कुख्यात घटना को अंजाम देते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व उप सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्या कर दी। यह घटना उसूर में एक राशन दुकान के संचालन के दौरान हुई, जब नक्सलियों ने अचानक हमला किया।


CG Breaking : बता दें कि घटना आज शाम करीब 4 बजे की है। मृतक तिरुपति भंडारी उसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ब्लॉक महामंत्री के पद पर थे। बताया जाता है कि तिरुपति भंडारी को पहले भी नक्सलियों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी, जो उनके राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


CG Breaking : एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस हत्या की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हत्या के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire