Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cg Breaking : नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 7 जवानों के शहीद होने की खबर...

नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।

Cg Breaking : नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी पर आईईडी ब्लास्ट, 7 जवानों के शहीद होने की खबर...
X

Cg Breaking : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों से भरी एक गाड़ी पर हमला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग पर हुआ, जिसमें अब तक 7 जवानों के शहीद होने की खबर है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

Cg Breaking : बता दें कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों के जवान एक गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। इस हमले में नक्सलियों ने गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया, जिससे गाड़ी में सवार जवानों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट्स में दो जवानों के शहीद होने की खबर मिली है, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर सात जवानों तक पहुंच गया है।

Cg Breaking : हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire