Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सली के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे,

CG Breaking : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
X
CG Breaking : सुकमा। पुलिस और नक्सलियों के बीच भेज्जी के पास पामलूर के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस ने मौके से एक नग हथियार समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है। मारे गए नक्सली की पहचान किस्टाराम एरिया कमेटी के एसीएम (एरिया कमांडर) के रूप में की गई है। सूत्रों के अनुसार, मारे गए नक्सली के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज थे, और वह पुलिस की लंबे समय से तलाश में था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire