Create your Account
CG Breaking : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, धमाके से दहला इलाका, 2 से 3 मजदूरों की मौत की आशंका, कई घायल
- Rohit banchhor
- 07 Jul, 2026
प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेन्द्री की एक थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 3 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घायल मजदूर कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतकों में कमल सिंह और लाल सिंह मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के निवासी थे, जबकि तीसरे मृतक अरुण पांडे की पहचान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा निवासी के रूप में हुई है।
विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं फैक्ट्री परिसर में मलबे के बीच फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल धमाके के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुटे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Foreign Secretary Vikram Misri: विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी
- 2. Sex Racket : यमुना एक्सप्रेसवे के पास हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो होटलों पर पुलिस की रेड, 17 गिरफ्तार
- 3. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
- 4. CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

