Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : घर में स्थापित किया था जंवारा, अधेड़ ने खुद का गला काट कर देवी को चढ़ाया, पढ़ें पूरी खबर...

बताया जाता है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था

CG Breaking : घर में स्थापित किया था जंवारा, अधेड़ ने खुद का गला काट कर देवी को चढ़ाया, पढ़ें पूरी खबर...
X
CG Breaking : रायपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व में राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम निनवा से एक हैरान कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक अधेड़ ने अपने घर के जोत जंवारा में खुद का गला काट कर देवी को चढ़ा दिया। जब परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।



CG Breaking : बता दे कि ग्राम निनवा में भुनेश्वर यादव 55 वर्ष घर पर देवी ज्वारा स्थापित कर पूजा पाठ कर आज सुबह करीब 10 बजे अपने गला काट कर सिर की बली चढ़ा दिया। इस घटना से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके में पुलिस की टीम पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। बच्चे स्कूल व पत्नी काम पर गयी हुई थी। बच्चे स्कूल से आए तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire