Begin typing your search above and press enter to search.
CG Breaking : IPS विकास कुमार NIA में बनाए गए पुलिस अधीक्षक, केंद्र ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
रायपुर पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात सामने आई है।

CG Breaking : रायपुर। रायपुर पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात सामने आई है। 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार, जो वर्तमान में रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर कार्यरत हैं, अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें देश की प्रमुख जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है। विकास कुमार की यह तैनाती न केवल उनके करियर के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, बल्कि राज्य पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


