CG Breaking : IPS रतन लाल डांगी निलंबित: आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की सख्त कार्रवाई
जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी ने अपने पद की गरिमा और सेवा नियमों का उल्लंघन किया है।

CG Breaking : रायपुर। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी IPS रतन लाल डांगी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद की गई। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी ने अपने पद की गरिमा और सेवा नियमों का उल्लंघन किया है।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि IPS डांगी ने अपने पद के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए ऐसी गतिविधियां कीं, जो नैतिकता और सामाजिक मानकों के खिलाफ थीं। वायरल हुए फोटो और वीडियो से पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
निलंबन के दौरान IPS रतन लाल डांगी को मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में ही रहना होगा और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। शासन की यह कार्रवाई प्रशासनिक अनुशासन और पुलिस विभाग की छवि को बनाए रखने के प्रति सख्त संदेश मानी जा रही है।


