Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking : IFS अरुण प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद से दिया इस्तीफा, निजी कंपनी में जाने की चर्चा...

हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकृत नहीं हुआ है, और स्वीकृति की प्रक्रिया केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी।

CG Breaking : IFS अरुण प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव पद से दिया इस्तीफा, निजी कंपनी में जाने की चर्चा...
X

CG Breaking : रायपुर। भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अरुण प्रसाद पी ने अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) के सदस्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकृत नहीं हुआ है, और स्वीकृति की प्रक्रिया केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी।

**तमिलनाडु मूल के अरुण प्रसाद, जो मुख्य वन संरक्षक (CCF) स्तर के अधिकारी हैं, ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में वन मंडल अधिकारी (DFO) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, पिछली सरकार में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) और मंडी बोर्ड के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के रूप में उनकी भूमिका अहम रही है, जहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कई नीतिगत कार्यों का नेतृत्व किया।

**विभागीय सूत्रों के अनुसार, अरुण प्रसाद का इस्तीफा स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा जाएगा। विभाग प्रमुख ने बताया कि इस्तीफे की प्रक्रिया अभी चल रही है, और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। चर्चा है कि अरुण प्रसाद निजी क्षेत्र में नई पारी शुरू कर सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire