Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर...

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

CG Breaking : लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर...
X

CG Breaking : भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में टेहका रोड पर स्थित सर्वाेत्तम इंडस्ट्रीज लकड़ी टाल में गुरुवार, के दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। इस आगजनी से लकड़ी टाल में रखी लाखों रुपये की लकड़ी और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाकों में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

बता दें कि स्थानीय लोगों ने आग की लपटें और धुआं देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, आग की तीव्रता के कारण इसे नियंत्रित करने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। लकड़ी टाल में रखी भारी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों और टाल मालिकों का अनुमान है कि इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire