Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची अफरा तफरी

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल, मची अफरा तफरी
X

CG Breaking : सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में बॉय लर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Breaking : हादसे के बाद मचा हड़कंप

बॉयलर के फटने से प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

CG Breaking : बचाव कार्य जारी

प्रशासन ने मौके पर बचाव और राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा बॉयलर में अचानक दबाव बढ़ने के कारण हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire