Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG Breaking : प्रदेश में हाई अलर्ट, पुलिस की छुट्टियों पर लगी रोक, जिला मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी, डीजीपी का सख्त आदेश
- Rohit banchhor
- 09 May, 2025
इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
CG Breaking : रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और जम्मू, पठानकोट, पुंछ, सांबा और पोखरण में पाकिस्तानी ड्रोन हमलों के बाद छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरूण देव गौतम ने राज्य के सभी पुलिस इकाइयों को सतर्क रहने और बल को तैयार रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
CG Breaking : डीजीपी के आदेश की मुख्य बातें-
छुट्टियों पर रोक- सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। केवल अति आवश्यक परिस्थितियों में छुट्टी मंजूर की जाएगी, जिसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति अनिवार्य होगी।
जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश- सभी पुलिस अधिकारियों को अपने जिला मुख्यालय में रहने का आदेश दिया गया है। शासकीय कार्य के लिए ही जिला मुख्यालय छोड़ा जा सकता है और इसके लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी।
बल की तैनाती- सभी पुलिस इकाइयों को अपने बल को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
24 घंटा निगरानी- रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, हवाई अड्डों और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. SRH vs RR IPL 2026: हैदराबाद-राजस्थान मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट
- 2. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
- 3. Firecracker Factory Blast Update: पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, चार जिलों से पहुंची मेडिकल टीम
- 4. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

