Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, 10 दिनों के रिमांड पर भेजा

इस रिमांड के तहत चौरसिया अब 18 नवंबर तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की कस्टडी में रहेंगी।

CG Breaking : ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया को किया गिरफ्तार, 10 दिनों के रिमांड पर भेजा
X
CG Breaking : रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान (EOW) ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 10 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस रिमांड के तहत चौरसिया अब 18 नवंबर तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की कस्टडी में रहेंगी।



CG Breaking
: भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी की नई एफआईआर-
गौरतलब है कि राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने 2 जुलाई को निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू और समीर विश्नोई के साथ-साथ राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988/संशोधित अधिनियम, 2018 की धाराओं के तहत तीन नई एफआईआर दर्ज की थी। इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोप लगे हैं।



CG Breaking : कोयला लेवी घोटाले में पहले से जेल में बंद-
सौम्या चौरसिया पहले से ही कोयला लेवी घोटाले में जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिसंबर 2022 में मनीलॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में निलंबित आईएएस समीर विश्नोई और रानू साहू को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोयला लेवी घोटाले के इस मामले ने राज्य में प्रशासनिक भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire