Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, घायल जवान को एयरलिफ्ट से लाया रायपुर

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है।

CG Breaking : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, घायल जवान को एयरलिफ्ट से लाया रायपुर
X

CG Breaking : गरियाबंद। जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मैनपुर थाना क्षेत्र में सुबह से उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है।

CG Breaking : घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है, जहां उसका इलाज किया जाएगा। इस बीच, इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन अभी भी जारी है और जंगल में नक्सलियों को घेरने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire