Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई घंटे से चल रही फायरिंग...

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों पर दबाव बनाए हुए हैं।

CG Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई घंटे से चल रही फायरिंग...
X

CG Breaking : दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर शाम से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, शाम 6 बजे से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई।

CG Breaking : बता दें कि चार जिलों की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम दक्षिण अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सल विरोधी सर्च अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों का सामना नक्सलियों के एक बड़े समूह से हुआ। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। शाम 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों पर दबाव बनाए हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire