Create your Account
CG Breaking : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 से 3 माओवादियों के घायल होने का दावा...
CG Breaking : धमतरी। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। ग्राम मांदागिरी के जंगल में हुई इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। इस दौरान दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है और अब घटना स्थल की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
CG Breaking : बता दें कि धमतरी पुलिस और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम को खल्लारी के ग्राम मांदागिरी के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसके बाद 25-30 जवानों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली। सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल और पहाड़ियों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक गोलीबारी हुई। लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया।
CG Breaking : मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी नक्सली के शव या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस टीम घटना स्थल की सघन तलाशी अभियान चला रही है। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी है और पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : रायपुर पर बारिश का डबल अटैक, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से मौसम हुआ 'रेड ज़ोन' जैसा, तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
- 2. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

