Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : नक्सलियों का कायराना हमला, IED विस्फोट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल

घायल जवानों को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

CG Breaking : नक्सलियों का कायराना हमला, IED विस्फोट और फायरिंग में CRPF के दो जवान घायल
X

CG Breaking : बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। मंगलवार को आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुर्दोंडा इलाके में रोड ओपनिंग ड्यूटी से लौट रही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 229वीं बटालियन की टीम पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में IED विस्फोट और गोलीबारी से दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, सीआरपीएफ की टीम तिमापुर और मुर्दोंडा गांवों के बीच आवापल्ली-बासागुड़ा सड़क पर रोड सिक्योरिटी ऑपरेशन पर थी। इस दौरान नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए प्रेशर IED को विस्फोट कर सक्रिय किया, जिसके प्रभाव से दो जवान घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने दोनों ओर से फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और नक्सलियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि नक्सलियों ने इस हमले को सुरक्षा बलों की गतिविधियों को बाधित करने के लिए अंजाम दिया।

घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रेफर किया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire