Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में बदलाव, अभनपुर एसडीएम ने जारी किया नया आदेश

जानकारी के अनुसार, अभनपुर एसडीएम ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

CG Breaking : तहसीलदारों के कार्यविभाजन में बदलाव, अभनपुर एसडीएम ने जारी किया नया आदेश
X

CG Breaking : रायपुर। अभनपुर उपखंड कार्यालय ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यविभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश अभनपुर और गोबरा नवापारा तहसील में पदस्थ अधिकारियों के बीच कार्यों के पुनर्रचना के लिए लागू किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभनपुर एसडीएम ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

नए आदेश में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के बीच राजस्व संग्रह, भूमि अभिलेखों का रखरखाव, और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया है। यह बदलाव क्षेत्र में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए किया गया है। एसडीएम कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यविभाजन के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

देखें आदेश कॉपी-



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire