Create your Account
CG Breaking : शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता 55% हुआ, 1 सितंबर से लागू
- Rohit banchhor
- 25 Aug, 2025
इसके साथ ही, राज्य के कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।
CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही, राज्य के कर्मचारियों को अब केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।
इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से 55% महंगाई भत्ता देय होगा।
वहीं, छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का डीए 6% बढ़कर 252% हो गया है। इस बढ़ोतरी का लाभ सितंबर 2025 के वेतन (जो अक्टूबर 2025 में देय होगा) से मिलना शुरू होगा। यह निर्णय राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए वित्तीय राहत लेकर आया है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG : भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा T20 मैच का टाइमिंग बदला, 10 बजे नहीं, इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
- 2. UP Crime : आगरा का 'दृश्यम' कांड: पति की हत्या के बाद बाथरूम में दफनाया शव, 46 दिन तक राज छिपाती रही पत्नी
- 3. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 4. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

