Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Breaking : चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ रूपए के अंग्रेजी शराब तस्करी करते पकड़ाया...

जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

CG Breaking : चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ रूपए के अंग्रेजी शराब तस्करी करते पकड़ाया...
X

CG Breaking : बिलासपुर। चुनाव से पहले अवैध शराब तस्करी पर बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्टेट और डिविजनल आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 1,000 पेटी बिना होलोग्राम वाली ब्लैक डॉट अंग्रेजी शराब और एक कंटेनर जब्त किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

CG Breaking : यह कार्रवाई अमसेना छतौना इलाके में की गई, जहां टीम ने एक संदिग्ध कंटेनर को पकड़ा। जांच में पता चला कि शराब को गोवा से भूटान के लिए फर्जी परमिट बनाकर लाया जा रहा था। इस मामले में ड्राइवर और डिलीवरी मैन को हिरासत में लिया गया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई है।

CG Breaking : जब्त शराब की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और संभावना है कि और भी लोगों के शामिल होने का खुलासा हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire