Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking : बांकी मोगरा के घुड़देवा में हवाई फायरिंग, 5 गिरफ्तार, बेचने वालों की हो रही तलाश...

सीएसपी पाठक ने कहा, अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

CG Breaking : बांकी मोगरा के घुड़देवा में हवाई फायरिंग, 5 गिरफ्तार, बेचने वालों की हो रही तलाश...
X

CG Breaking : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोयलांचल क्षेत्र बांकी मोगरा के घुड़देवा में हवाई फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

CG Breaking : नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दर्री, विमल पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर बांकी मोगरा थाना पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें विकेश गुप्ता, धर्म सिंह, राजपूत सेवा सागर से देसी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सत्यलेख बघेल और आनंद राम बघेल को कट्टा बेचने की बात स्वीकारी। इसके आधार पर सभी संबंधित आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

CG Breaking : पुलिस ने इस मामले में घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन भी जप्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीएसपी पाठक ने कहा, अवैध हथियारों की बिक्री करने वालों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले की गहन जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire