Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Breaking: पूर्व विस अध्यक्ष धरम लाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 डीसीपी समेत 38 लोगों की टीम ने खंगाल डाले सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज

CG Breaking: रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को रायपुर कमिश्निरी पुलिस ने 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के तलाश में 2 डीसीपी, 2 एडीसीपी, 3 एसीपी और 3 टीआई समेत क्राईम ब्रांच के 30 जवानों की टीम लगाई गई थी।

CG Breaking: पूर्व विस अध्यक्ष धरम लाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 डीसीपी समेत 38 लोगों की टीम ने खंगाल डाले सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज
X

CG Breaking: रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक से मोबाइल छीनने वाले आरोपी को रायपुर कमिश्निरी पुलिस ने 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के तलाश में 2 डीसीपी, 2 एडीसीपी, 3 एसीपी और 3 टीआई समेत क्राईम ब्रांच के 30 जवानों की टीम लगाई गई थी। पुलिस ने छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल भी बरामद कर लिया है।

CG Breaking: बता दें कि सोमवार सुबह धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के लिए अपने शासकीय निवास से निकले थे। सुबह लगभग 7:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया।

CG Breaking: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच एवं विभिन्न थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी में लगाया गया। जांच के दौरान घटना स्थल और संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरु की।

CG Breaking: पुलिस ने घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव 19 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी मूलतः जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निवासी है तथा वर्तमान में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर रायपुर में रह रहा था।

CG Breaking: पुलिस के मुताबिक आरोपी कभी कभार रैपिडो चलाने का कार्य भी करता था। कमिश्नर डा संजीव शुक्ला ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रत्येक अपराध को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर रहा है। अपराधियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी तथा छीने और चोरी गए सामान की बरामदगी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire