Top
Begin typing your search above and press enter to search.

cg-monsoon-session: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र, तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 14 जुलाई को कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव

cg-monsoon-session: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र आज 13 जुलाई शुरू होने जा रहा है। पांच दिनों का सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।

cg-monsoon-session: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र, तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 14 जुलाई को कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव
X

cg-monsoon-session: रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र आज 13 जुलाई शुरू होने जा रहा है। पांच दिनों का सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बता दें कि मानसून सत्र के लिए कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं। इनमें विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायकों द्वारा भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे गए हैं।

cg-monsoon-session: सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से होगी, जिसमें प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण दिवंगत तीजन बाई को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

cg-monsoon-session: सत्र के दूसरे दिन 14 जुलाई को कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के सरकारी निवास पर हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। बैठक के बाद महंत ने कहा कि कांग्रेस को मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं है और सदन में जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा।

cg-monsoon-session: सरकार के वादे साबित हुए झूठे: महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है, बिजली संकट, महंगाई, किसानों की समस्याएं और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है। इन्हीं कारणों से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष इन सभी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire