Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Assembly : विधायकों का दैनिक भत्ता बढ़ाया गया, विधानसभा में पारित हुआ भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव, विपक्ष ने भी उठाए कई मुद्दे...

इस अनुपूरक बजट की कुल राशि 805 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

CG Assembly : विधायकों का दैनिक भत्ता बढ़ाया गया, विधानसभा में पारित हुआ भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव, विपक्ष ने भी उठाए कई मुद्दे...
X

CG Assembly : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब राज्य के विधायकों का दैनिक भत्ता बढ़ा दिया गया है। पहले जहां उन्हें 1,000 रुपये का दैनिक भत्ता मिलता था, अब इसे बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। यह प्रस्ताव आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ। बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन के दौरान, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट भी ध्वनिमत से पारित किया गया। इस अनुपूरक बजट की कुल राशि 805 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


CG Assembly : विपक्ष ने उठाए कई सवाल, हंगामा हुआ-

सत्र के दौरान बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने दंतेवाड़ा जिले के कोरकोट्टी सड़क निर्माण और हिरोली सड़क हेल्थ सेंटर से कैंप तक सड़क के निर्माण को लेकर सवाल उठाए। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चंद्राकर और मंत्री विजय शर्मा के बीच नोकझोंक हो गई, जिसके बाद विपक्ष ने भी सदन में हंगामा किया।


CG Assembly : शून्यकाल में उठे गंभीर मुद्दे-

वहीं, शून्यकाल में पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष ने खनन और परिवहन से होने वाले प्रदूषण को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया। इसके अलावा, कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने तालाब पाटने के मामले में भी स्थगन प्रस्ताव दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire