Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Assembly By-election 2024 : सुनील सोनी और आकाश शर्मा की संपत्ति में बड़ा अंतर, पत्नियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान

बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी और कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक हो चुका है

CG Assembly By-election 2024 : सुनील सोनी और आकाश शर्मा की संपत्ति में बड़ा अंतर, पत्नियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान
X
CG Assembly By-election 2024 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए रायपुर दक्षिण सीट से नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों की संपत्ति के शपथ पत्र ने चुनावी चर्चा को गरमा दिया है। बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोनी और कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक हो चुका है, जिसमें सोनी संपत्ति के मामले में शर्मा से काफी आगे नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि शपथ पत्र के अनुसार, सुनील सोनी के पास 1 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है, जबकि आकाश शर्मा के पास केवल चल संपत्ति ही है, जिसकी कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।


CG Assembly By-election 2024 : आय के स्रोत-
सुनील सोनी ने अपनी आय का स्रोत कृषि और लोकसभा का वेतन बताया है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ठेकेदारी का कार्य करते हैं। सोनी की पत्नी व्यवसाय में सक्रिय हैं, वहीं शर्मा की पत्नी एक आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं। गाड़ियों के मामले में भी दोनों परिवारों में अंतर है। सोनी के पास केवल एक दोपहिया वाहन है, जबकि शर्मा की पत्नी के पास चार गाड़ियाँ है, जिसमेे दो चारपहिया और दो दोपहिया वाहन हैं।


CG Assembly By-election 2024 : गहनों के मामले में भी भारी अंतर
सोनी परिवार के पास करीब 54 लाख रुपये के गहने हैं, जिसमें सोनी के खुद के पास करीब साढ़े 10 लाख का सोना शामिल है। दूसरी ओर शर्मा ने अपने शपथ पत्र में कोई गहना न होने की बात कही है, जबकि उनकी पत्नी के पास 52 लाख रुपये से अधिक के गहने हैं, जो अकेले सोनी परिवार को टक्कर दे रहे हैं।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire