CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन आज, 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए, नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा, देखें लाइव
- Pradeep Sharma
- 20 Mar, 2026
रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: 22 फरवरी से शुरू हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 20 मार्च को अंतिम दिन है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसमें आज कर्मचारी चयन
रायपुर। CG Assembly Budget Session 2026: 22 फरवरी से शुरू हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 20 मार्च को अंतिम दिन है। प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसमें आज कर्मचारी चयन आयोग के गठन विधेयक पर चर्चा हो सकती है। धर्म स्वतंत्रता विधायक 2026 को लेकर भी सदन में आज हंगामा के आसार हैं।
CG Assembly Budget Session 2026: प्रश्नकाल में गूंजा अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा
आज प्रश्नकाल में अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा उठा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उद्योगों का मुद्दा उठाते हुए अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों के संबंध में जानकारी मांगी है। इस पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी जानकारी दे रहे हैं।
CG Assembly Budget Session 2026: पर्यावरण मंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेश में खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाली 665 उद्योग हैं। प्रदेश के कुल 19 उद्योगों में ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित है। एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापना के लिए राशि स्वीकृत नहीं की गई है।
CG Assembly Budget Session 2026: 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए
आज शुक्रवार को सदन में कुल 71 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं। जिसमें तुलेश्वर मरकाम रायपुर संभाग में आबकारी अधिकारियों की कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाकर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। तो वहीं सुनील सोनी रायपुर शहर में नए मार्गों पर सिटी बस सेवा शुरू नहीं होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे।

