Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

CG Accident : ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
X

CG Accident : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतिका महिला उमा राठिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और आज सुबह अपने पति टीकाराम राठिया और बच्चे के साथ स्कूटी से अपने गांव सिंघनपुर लौट रहे थे, इसी बीच यह घटना हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire