Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : शादी की खुशियां बदली मातम में, बाराती से भरे वैन पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल...

इस हादसे ने बारात की खुशी को गम में बदल दिया और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर छा गई है।

CG Accident : शादी की खुशियां बदली मातम में, बाराती से भरे वैन पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल...
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रामनगर के पास पासन नाला के नजदीक एक तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

CG Accident : बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब कार रुनियाडिह गांव से कुंवरपुर के लिए बारात लेकर जा रही थी। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। पासन नाला के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार तेजी से सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया।

CG Accident : राहत कार्य शुरू होने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर फिसलन को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस हादसे ने बारात की खुशी को गम में बदल दिया और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर छा गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire