Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आरंग-खरोरा मार्ग पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई, वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, आरंग-खरोरा मार्ग पर ट्रक ने मचाई तबाही, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
X

CG Accident : रायपुर। आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार और नशे में दौड़ रहे धान से लदे ट्रक ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की जान चली गई, वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कुंतीबाई अपने रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने आरंग आई थीं। कार्यक्रम के बाद वे ग्राम गुल्लू निवासी नंदकिशोर लोधी और उसकी मां राजकुमारी लोधी के साथ बाइक से गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बजरंग केमिकल डिस्टलरी के पास सामने से आ रहे धान से लदे ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने लगा, लेकिन आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया। पुलिस ने नवापारा-राजिम रोड पर ग्राम चरौदा के पास घेराबंदी कर आरोपी चालक को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि चालक शराब के नशे में ट्रक चला रहा था।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायल महिला का इलाज जारी है। मामले में आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire