Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident: बीजेपी विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत

CG Accident: रायपुर: केशकाल क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। बीती रात, विधायक नीलकंठ टेकाम (बीजेपी) के काफिले का फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिसमें चालक भुवन शोरी की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विधायक रायपुर गए थे। रात करीब 9 बजे, भुवन शोरी अकेले अपने गांव बड़बत्तर की ओर जा रहे थे। फरसगांव मार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी।
हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही बाँसकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह दर्दनाक घटना कोण्डागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में हुई। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


