Begin typing your search above and press enter to search.
CG Accident : अनियंत्रित ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, चालक की गई जान, दो घायल...
पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला।

CG Accident : दुर्ग। जिले के धमधा नाका बाइपास पर एक दर्दनाक हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि मोहन नगर थाना क्षेत्र में आज शाम केरला पासिंग के ट्रक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
CG Accident : पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला। बता दें कि ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था. तभी ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ट्रैफिक एवं पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


