Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दो नाबालिगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दो नाबालिगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
X

CG Accident : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुआ। सड़क की कम चौड़ाई और ट्रैक्टर की गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है, जो अमलीडीह गांव के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसी इलाके में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है, जिसमें अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire