CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर सिंदरी नाले में पलटा, चालक की मौत
CG Accident : सूरजपुर। जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बसदेई चौकी क्षेत्र के कुसमुसी गांव स्थित सिंदरी नाला के पास हुआ, जहां रेत लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले के नीचे पलट गया।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर केवरा क्षेत्र से कुसमुसी की ओर बालू लेने जा रहा था। इसी दौरान सिंदरी नाला के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सीधे नाले में जा पलटा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान भैयाथान क्षेत्र के दर्रीपारा निवासी युवक के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

