Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर...

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर...
X

CG Accident : बालोद। जिले में एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के चितौद गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। दंपति इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पूरी गांव निवासी 35 वर्षीय नेमलता साहू और उनके 39 वर्षीय पति कोमल साहू बाइक से अस्पताल जा रहे थे। नेमलता गर्भवती थी और नियमित जांच के लिए वे बालोद की ओर बढ़ रहे थे। चितौद गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेमलता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोमल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, और घायल कोमल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुरुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद फरार हो गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire