Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : अनियंत्रित यात्री बस पलटी, शिक्षिका की मौत, 15 घायल

हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

CG Accident : अनियंत्रित यात्री बस पलटी, शिक्षिका की मौत, 15 घायल
X

CG Accident : जगदलपुर। बस्तर में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से कोंटा जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास पहुंची ही थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस में सवार यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे पर गिर पड़े। इस हादसे में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घायल यात्रियों को तत्काल 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने जेसीबी की मदद से बस को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire