Create your Account
CG Accident : अनियंत्रित बाइक के लोहे के पोल से टकराई, पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल
- Rohit banchhor
- 21 Aug, 2025
पत्नी निशा सिंह और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
CG Accident : बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। वाड्रफनगर-बनारस मार्ग पर बाईपास रोड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के पोल से टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सवार हिरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी निशा सिंह और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हिरालाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से अपने ससुराल रेगई गोवर्धनपुर गया था। कछिया लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, बाइक की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिरालाल के शव का पंचनामा कर उसे मर्चूरी में रखवाया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
- 2. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 3. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 4. Punjab News : पंजाब में शुरू हुई ‘मां-बेटी सम्मान योजना’, हर महीने महिलाओं के खाते में आएंगे इतने रुपये
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

