Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

CG Accident : रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को कुचला, सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े
X

CG Accident : आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। नेशनल हाईवे-53 पर रेत से भरे अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी भीषण टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया के पास की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक होंडा बाइक (CG 04 LH 2236) से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा (CG 04 QW 9904) ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर खून और मांस के टुकड़े बिखर गए, जिससे घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया। पुलिस के लिए भी मृतकों की पहचान करना चुनौती बन गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे हाइवा वाहन हाईवे पर बेलगाम रफ्तार से दौड़ते हैं और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire