Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident: सड़क हादसे में एकलव्य विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की मौत, कई घायल

CG Accident: सड़क हादसे में एकलव्य विद्यालय की दो शिक्षिकाओं की मौत, कई घायल
X

CG Accident: कोरबा: कटघोरा-अंबिकापुर रोड पर तानाखार के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एकलव्य विद्यालय की दो शिक्षिकाओं, अंजना शर्मा (30) और मंजू शर्मा (32) की मौत हो गई। हादसे में 12 शिक्षक-शिक्षिकाएं घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया। अन्य का इलाज कोरबा के निजी अस्पताल में चल रहा है।

हादसा तब हुआ जब शिक्षक-शिक्षिकाएं विंगर वाहन से पोड़ी के एकलव्य विद्यालय जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे मालवाहक वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विंगर पलटकर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को कटघोरा उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, फिर कोरबा के मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर विद्यालय के प्राचार्य जीआर राजपूत और कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire