Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : मनाली से घर लौट रही दो युवतियों की सड़क हादसे में मौत, एक युवक घायल...

हादसा कोरबा लौटते समय बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव के पास हुआ।

CG Accident : मनाली से घर लौट रही दो युवतियों की सड़क हादसे में मौत, एक युवक घायल...
X

CG Accident : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दुखद सड़क हादसे में दो युवतियों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों लोग मनाली की यात्रा के बाद घर लौट रहे थे। हादसा कोरबा लौटते समय बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गांव के पास हुआ।

CG Accident : बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब युवतियों और युवक की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती और युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में घायल युवती ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में बुरी तरह घायल युवक का इलाज जारी है।

CG Accident : मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोनिका चटर्जी और 26 वर्षीय दीक्षा राठौर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम देवराज लांजेकर बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में कार चलाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire