Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...

वहीं पुलिस फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

CG Accident : भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG Accident : धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौंद पुलिया के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक में सवार होकर नगरी जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

CG Accident : बता दें कि दोनों युवक महुआकोट उड़ीसा के रहने वाले थे। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर धमतरी की ओर से नगरी की दिशा में जा रहे थे। तभी बनरौंद पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद कर जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस फरार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire