Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : दो बाइकों में हुई टक्कर, 3 की गई जान, 4 की हालत गंभीर...

वहीं घायलों को उपचार के लिए दल्लीराजहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : दो बाइकों में हुई टक्कर, 3 की गई जान, 4 की हालत गंभीर...
X

CG Accident : बालोद। सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज फिर महामाया थाना क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए दल्लीराजहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

CG Accident : बता दें कि यह हादसा मालकुंवर महामाया मार्ग में आड़ेझर गांव के पास हुआ। 2 दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 4 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

CG Accident : पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महामाया थाना पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोला और छबिलाल दर्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire