Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Accident : दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल
- Rohit banchhor
- 21 Sep, 2025
दूसरी बाइक के सवार को भी चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
CG Accident : दुर्ग। जिले के भिलाई में एक खुशी भरा पल आंसुओं की नदी में बदल गया। पत्नी का बर्थडे मनाने के लिए केक खरीदने जा रहे सुखदेव साहू 40 वर्ष अपने दो मासूम बच्चों के साथ बाइक पर सवार थे, लेकिन नंदिनी रोड पर तेज रफ्तार एक बाइक ने उनकी जिंदगी छीन ली। रात 9 बजे दशहरा मैदान के पास हुई आमने-सामने की भयंकर टक्कर में 6 साल का बेटा अरमान मौके पर ही दम तोड़ चुका था, जबकि पिता सुखदेव ने आज सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। 8 साल की बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल है और सेक्टर-9 अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। दूसरी बाइक के सवार को भी चोटें आई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
नंदिनी थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने बताया कि मृतक सुखदेव साहू नंदिनी नगर टाउनशिप के निवासी थे। शनिवार रात उनकी पत्नी का जन्मदिन था। सुखदेव ने बच्चों को सरप्राइज देने का प्लान बनाया दोनों मासूमों को बाइक पर बिठाकर लोकल मार्केट से केक लाने निकले। पावर हाउस नंदिनी रोड पर दशहरा मैदान के पास अचानक सामने से आ रही एक बुलेट बाइक ने सुखदेव की साधारण बाइक को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर लोट-पोट हो गए। घटना स्थल पर ही अरमान की सांसें थम गईं।
सुखदेव और आराध्या को तुरंत नंदिनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 6 बजे सुखदेव ने डॉक्टरों के हाथों अंतिम विदाई ले ली। आराध्या की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है उसे सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में नंदिनी पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : स्टेशन क्षेत्र में 4 घंटे हल्के मालवाहक वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंध, यातायात सुचारू बनाने का कदम
- 2. UPSC Result 2025: छत्तीसगढ़ के 6 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता : रायपुर की वैभवी अग्रवाल बनीं प्रदेश टॉपर, देखें नाम और उनका रैंक
- 3. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स
- 4. India LPG Shortage: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त,थोड़ी देर में बड़े समझौते का ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

