Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौके पर मौत, तीन घायल

घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बुजुर्ग की मौके पर मौत, तीन घायल
X

CG Accident : कवर्धा। कबीरधाम जिले के मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा से सटे सागोना गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लोखान गांव निवासी संतराम और स्वात राम एक ही बाइक पर सवार होकर मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में मध्यप्रदेश निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक का नाम और पता फिलहाल ज्ञात नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज पंडरिया में जारी है।

सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक की मौत और तीन के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है और तेज रफ्तार व लापरवाही को हादसे का प्राथमिक कारण मानते हुए जांच कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire