Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार दो युवक पिलर से टकराए, एक की मौत...

हादसे की सूचना मिलने के बाद भखारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया।

CG Accident : दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे बाइक सवार दो युवक पिलर से टकराए, एक की मौत...
X

CG Accident : धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि ग्राम सेमरा डीह निवासी टीकाराम पटेल और कीर्तन पटेल आज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक क्रमांक सीजी 05 एबी 6735 से सनोद जा रहे थे। वे नहावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

CG Accident : इसी दौरान डोमा और जुनवानी के बीच हरिजन तालाब मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे सूचना पटल पिलर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में टीकाराम पटेल 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथी कीर्तन पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद भखारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire