Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार...

पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, चालक फरार...
X

CG Accident : धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के रांवा गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बागतराई निवासी निरंजन चंद 22 वर्ष और नामदेव साहू 24 वर्ष के रूप में हुई है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

बता दें कि मृतक निरंजन चंद और नामदेव साहू शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से बागतराई गांव से धमतरी की ओर जा रहे थे। रास्ते में रांवा गांव के पास एक तेज रफ्तार टाटा ऐस पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के मामला दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire