Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : ट्रक के अचानक मोड़ से गई इंजीनियर की जान, CCTV में कैद पूरी घटना

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

CG Accident : ट्रक के अचानक मोड़ से गई इंजीनियर की जान, CCTV में कैद पूरी घटना
X

CG Accident : जगदलपुर। शहर से सटे अड़ावाल चौक पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का CCTV फुटेज अब सामने आया है, जिसने घटना की भयावह तस्वीरें उजागर कर दी हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक चालक ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रहा बाइक सवार संतुलन खो बैठा और ट्रक के सामने सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही वह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बी. धर्मा राव के रूप में हुई है, जो ओडिशा का निवासी था और एनएमडीसी स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी पूरी करने के बाद अड़ावाल स्थित अपने किराए के मकान की ओर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire