Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Accident : सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो घायल...
पुलिस ने मामले में ट्रक जब्त कर फरार चालक की पतासाजी कर रही है।

CG Accident : सरगुजा। जिले के नेशनल हाईवे 343 पर सिलेंडर से लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा टर्निंग प्वाइंट ढाबा के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
बता दें कि इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में ट्रक जब्त कर फरार चालक की पतासाजी कर रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


